39 साल बाद फिर लौटेगी राम-सीता की जोड़ी! अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नई फिल्म ‘नोटिस’ OTT पर होगी रिलीज

नई दिल्ली: रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। करीब 39 साल बाद दोनों कलाकार फिल्म ‘नोटिस’ में एक साथ दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इस बार भी दोनों पति-पत्नी की भूमिका निभाएंगे, लेकिन कहानी आज के दौर की होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर रिलीज की जाएगी। क्या है अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की…

Read More