पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का तूफान, 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई; ‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली: यश की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 26 अगस्त को रिलीज हुई गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों के बीच इसका उत्साह साफ नजर आया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि अब इसकी नजर ‘धुरंधर 2’ के पहले दिन के रिकॉर्ड पर है। पहले दिन 101 करोड़…

Read More

संडे के बाद भी नहीं थमी ‘आवारापन 2’ की रफ्तार, मंडे को भी दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई; 196 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

नई दिल्ली: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। रविवार को शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को फिल्म के कारोबार में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का वैश्विक कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल विश्वव्यापी कलेक्शन करीब 196 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 11वें दिन भी जारी रहा ‘आवारापन 2’ का सफर…

Read More

‘निरहुआ आपके भइया हैं’, शादीशुदा सुपरस्टार संग लिव इन में आम्रपाली दुबे, पाल रहीं एक्टर के बच्चे

भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे लोकप्रिय और सफल जोड़ियों में शुमार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘जियो हॉटस्टार’ पर प्रसारित हो रहे चर्चित रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों को आमंत्रित कर उनकी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन से जुड़े बेहद कड़वे और तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं। हाल ही में सामने आए एपिसोड में जब भोजपुरी क्वीन…

Read More

‘निरहुआ ने मुझे प्रपोज किया’, कहकर रो पड़ीं पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे के चेहरे का बदला रंग, पानी पीते रह गए एक्टर

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल जोड़ियों में से एक है। इन दोनों स्टार्स ने साथ में कई हिट फिल्में और सॉन्ग्स दिए हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए भोजपुरी रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें हाल ही में पाखी हेगड़े भी गेस्ट बनकर पहुंचीं। इसी दौरान…

Read More

आकांक्षा चमोला के बायसेक्शुअल बयान पर सास-ससुर ने क्या कहा? बोलीं- हम एक-दूसरे से बात नहीं करते, माता-पिता तो अपने होते हैं

मुंबई: टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपने निजी जीवन को लेकर किए गए खुलासों की वजह से चर्चा में हैं। शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज बताए, जिन पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। अब अभिनेत्री ने बताया है कि उनके इन खुलासों, खासकर बायसेक्शुअलिटी से जुड़े बयान पर उनके माता-पिता और ससुराल वालों की क्या प्रतिक्रिया रही। ससुराल वालों ने नहीं दिया कोई रिएक्शन आकांक्षा से जब पूछा गया कि शो में उनके खुलासों के…

Read More

क्यों बंद हुआ था CID? दया ने सालों बाद बताया सच, बोले- शो के लिए लता मंगेशकर ने लड़ी थी लड़ाई

यूं तो टीवी पर आए दिन नए शो की शुरुआत होती है, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाते हैं। शिवाजी साटम, दिनेश फडनीस, आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी स्टारर ‘सीआईडी’ उन चुनिंदा शोज में से एक है, जो जब तक चला दर्शकों से खूब प्यार मिला। सीआईडी की शुरुआत 1998 में हुई थी और 2018 तक इस शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया। जैसे ही 2024 में ये पॉपुलर क्राइम ड्रामा टीवी पर लौटा, दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।…

Read More

ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद छवि मित्तल की बढ़ी मुश्किलें, टामोक्सिफेन से बढ़ा फाइब्रॉयड, फिर करानी पड़ी सर्जरी

मुंबई: स्तन कैंसर से जंग जीत चुकीं अभिनेत्री छवि मित्तल को एक बार फिर अस्पताल का रुख करना पड़ा है। कैंसर के इलाज के बाद चल रही दवा टामोक्सिफेन के दुष्प्रभावों के चलते उनके गर्भाशय में मौजूद फाइब्रॉयड तेजी से बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। अभिनेत्री ने अस्पताल से अपनी हालत का वीडियो साझा कर प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी है। राहत की बात यह है कि फाइब्रॉयड और गर्भाशय की जांच की रिपोर्ट सामान्य आई है। सर्जरी के बाद अस्पताल से छवि ने साझा किया…

Read More

बंटवारा 1947 रिव्यू: विभाजन के जख्मों पर सनी देओल का दमदार अंदाज, शबाना आजमी ने जीता दिल, प्रीति जिंटा की शानदार वापसी

  फिल्म रिव्यू: बंटवारा 1947 | रेटिंग: 3.5/5 | निर्देशक: राजकुमार संतोषी | शैली: ऐतिहासिक ड्रामा भारत के इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में शामिल 1947 के विभाजन को केंद्र में रखकर बनाई गई ‘बंटवारा 1947’ भावनाओं, रिश्तों और इंसानियत की कहानी है। राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ आई है। असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित यह फिल्म उन लाखों लोगों की पीड़ा को सामने लाती है, जिन्हें बंटवारे के दौरान अपना घर,…

Read More

आवारापन 2 रिव्यू: 19 साल बाद फिर लौटा शिवम पंडित, दर्द, मोहब्बत और बदले की कहानी ने छुआ दिल

फिल्म रिव्यू: आवारापन 2 | रेटिंग: 3.5/5 | निर्देशक: नितिन कक्कड़ | शैली: क्राइम थ्रिलर 19 साल के लंबे इंतजार के बाद इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में बड़े पर्दे पर लौटे हैं। 2007 में आई ‘आवारापन’ के इस सीक्वल में पुरानी मोहब्बत का दर्द, अकेलापन और दमदार संगीत तो है ही, साथ ही इस बार शिवम के सामने एक ऐसा मकसद है, जो उसे फिर से अपराध की अंधेरी दुनिया में लौटने के लिए मजबूर कर देता है। फिल्म में इमरान हाशमी का अभिनय सबसे…

Read More

Toxic Review: यश का दमदार अवतार, शानदार एक्शन के बीच कहानी क्यों रह गई कमजोर?

मुंबई: यश की बड़े पर्दे पर वापसी और गीतू मोहनदास का अलग अंदाज ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक्शन थ्रिलर गैंगस्टर ड्रामा, पारिवारिक भावनाओं, मनोवैज्ञानिक संघर्ष और भव्य दृश्यों को एक साथ पेश करने की कोशिश करती है। 194 मिनट लंबी फिल्म में कई ऐसे पल हैं जो बड़े पर्दे पर प्रभाव छोड़ते हैं, लेकिन कमजोर पटकथा और जरूरत से ज्यादा कहानी के कारण फिल्म अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाती। कहानी में…

Read More